मुंह से दुर्गंध आने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 14:43

दरअसल, भोजन के टुकड़े आपके दांतों में फंस जाते हैं और रात भर मुंह में फंसे रहने के कारण वे दुर्गंध पैदा करते हैं. इसका कारण है कि भोजन के कण आपके मुंह में जितने अधिक समय तक रहेंगे, बैक्टीरिया उतना ही अधिक बढ़ता है जो बदबू आने का कारण बनता है.

मुंह से बदबू आने के निम्न कारण हैं :

- भोजन के बाद मुंह या दांतों के अंदर बचा हुआ खाना, जो आमतौर पर जीब के पिछले हिस्से में जमा होता है।

- दांतों और जीब पर जमा हुआ सफेद रंग का प्लाग ।

- मसूड़ों में आने वाली सूजन के कारण भी मुंह से बदबू आती है ।

- हमारे मुंह के अंदर कईं प्रकार के बैक्टिरिया या जीवाणु होते हैं और मुंह के अंदर की नमी इन बैक्टिरिया के लिए एक बेहतर वातावरण का काम करती है । जीवाणु यहां पूरी तरह स्वस्थ और एक्टिव रहते हैं और इसी कारण मुंह से बदबू आती है ।

- मुंह से बदबू आने की एक बड़ी वजह पेट का खराब होना भी है । अगर आपका पेट सही तरीके से काम नहीं कर रहा, किडनी की स्थिति ठीक नहीं, फेफडों की बिमारी या सांस की बीमारी है तब भी कभी-कभी मुंह से बदबू का आना एक सामान्य लक्षण हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info